Search for:
  • Home/
  • Uttarakhand/
  • टिहरी का युवा टोक्यो में लापता,भारत सरकार से लगी गुहार

टिहरी का युवा टोक्यो में लापता,भारत सरकार से लगी गुहार

Listen to this article

टिहरी का एक युवक जापान के टोक्यो में लापता हो गया है। जिसको लेकर परिजनों ने डीएम से लेकर सीएम को पत्र लिखकर युवक की खोजबीन और सकुशल घर वापस लाने की मांग की है। बूढ़ाकेदार के थाती कठुड़ निवासी अर्जुन सिंह करीब 15 सालों में से जापान टोक्यो में होटल लाइन में काम करता है।

और 2 सिंतबर दोपहर में उसकी घर वालों से फोन पर बातचीत हुई और उसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है वहीं विदेश में उसके साथियों से पूछा गया तो उनका कहना है कि उन्हे भी इस बारे में कुछ पता नहीं है जिसको लेकर परिजन परेशान है और डीएम और सीएम को पत्र लिखकर अर्जुन की खोजबीन और उसे सकुशल घर वापस लाने की मांग की है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required