Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • जिम से निकल रहे युवक की गोली मारकर हत्या

जिम से निकल रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

राजधानी दून में शुक्रवार सुबह के समय एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गयी। सिल्वर सिटी के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक विक्रम सिंह नाम का शख्स जिम से बाहर आ रहा था। इसी दौरान उसको गोली मारी गई। उसको तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की।

विक्रम सिंह निवासी सहस्त्रधारा रोड जिम में फिटनेस करके बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें तीन गोलियां मारी। इस हत्याकांड से हड़कंप मच गया। एसएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पहुचे। है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे जांच आगे बढ़ा रही है।

एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक सुबह 10.15 की घटना है। हमलावर दो से तीन लोग हैं। जिम से बाहर आते वक्त विक्रम पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। मौके से उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी फुटेज की जांच हो रही है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required