Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  •  उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी

 उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया। चारों धामों में भी बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग की ओर से गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों को सलाह दी है कि अपने साथ गर्म कपड़े और रेन कोट जरूर लाएं। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों ने आज चारों धामों में बारिश की संभावना जताई है। कुछ जगह हल्की बर्फबारी भी संभव है। जबकि, प्रदेशभर में झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने 13 मई तक मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। उन्होंने गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों को सलाह देते हुए कहा कि अपने साथ गर्म कपड़े और रेन कोट जरूर लाएं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required