Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • वर्ली हिट एंड रन मामले के संदिग्ध मिहिर के विदेश में होने की आशंका

वर्ली हिट एंड रन मामले के संदिग्ध मिहिर के विदेश में होने की आशंका

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip

मुंबई के वर्ली इलाके में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने एक स्कूटर को टक्कर  मारी थी जिसमें  एक महिला की मौत हुई थी इस कार को मिहिर शाह चला रहा था। पुलिस को शक है कि मिहिर घटना के समय नशे में था। आरोपी फरार है। उसे ढूंढने के लिए लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। वहीं, मिहिर के पिता राजेश और चालक राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए ले जाया गया।

आरोपी मिहिर महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा है। राजेश और उनके चालक राजेंद्र सिंह बिजावत को पुलिस के साथ सहयोग न करने के लिए बीते दिन रविवार को गिरफ्तार किया गया और आज उन्हें अदालत में पेश किया जाना है।  उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या, लापरवाही से गाड़ी चलाने और सबूत नष्ट करने समेत अन्य धाराओं के तहत भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required