Search for:
  • Home/
  • Uttarakhand/
  • विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के स्पीकर बने, AAP विधायकों का CM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के स्पीकर बने, AAP विधायकों का CM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi / Deshraj Sharma

दिल्ली विधानसभा का सत्र सोमवार से शुरू हो गया। प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शपथ दिलाई। अब विधायकों को शपथ दिलाई गई।

वहीं, विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के स्पीकर चुने गए हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। इससे पहले LG वीके सक्सेना ने प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली को शपथ दिलाई।

इधर, सोमवार को विपक्ष की नेता आतिशी के साथ AAP विधायकों ने CM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान आप विधायकों ने कहा- भाजपा ने पहली कैबिनेट बैठक में दिल्ली की महिलाओं को ₹2500 देने का जो वादा किया था, उसे पूरा करें। CM रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि विधानसभा के इसी सत्र में CAG की सभी 14 पेंडिंग रिपोर्ट पेश की जाएंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि AAP सरकार की गलत शराब नीति से दिल्ली को 2026 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

एलजी सक्सेना 25 फरवरी को विधानसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट पेश की जाएगी। फिर LG के संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव के लिए विधानसभा में चर्चा होगी। दिल्ली विधानसभा सत्र 27 फरवरी तक चलेगा।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required