Search for:
  • Home/
  • Blog/
  • उत्तराखंड में 1 बजे तक 37.33 और यूपी में 36.96 प्रतिशत मतदान

उत्तराखंड में 1 बजे तक 37.33 और यूपी में 36.96 प्रतिशत मतदान

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip

सुबह धीमी रफ्तार के बाद उत्तराखंड में मतदान ने थोड़ी तेजी दिखायी दी है। सुबह जहां उत्तराखंड का मतदान प्रतिशत 10.33 था वहीं दोपहर एक बजे ये 37.33 हो गया है। उत्तर प्रदेश में दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत 36.96 दर्ज किया गया है।

पश्चिम बंगाल में हिंसा के लिहाज से संवेदनशील कूचबिहार निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के साथ ही लोकसभा चुनाव के पहले चरण में तीन संसदीय सीटों पर हिंसा की छिटपुट घटनाएं दर्ज की गयीं।

अधिकारियों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक कूचबिहार में 33.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जबकि अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में क्रमश: 35.20 और 31.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

उत्तराखंड में 1 बजे तक 37.33 प्रतिशत मतदान

➡हरिद्वार में 1 बजे तक 39.41 प्रतिशत मतदान
➡अल्मोड़ा में 1 बजे तक 32.60 प्रतिशत मतदान
➡पौड़ी में 1 बजे तक 36.60 प्रतिशत मतदान
➡टिहरी में 1 बजे तक 35.29 प्रतिशत मतदान
➡नैनीताल में 1 बजे तक 40.46 प्रतिशत मतदान.

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required