Uttarakhand ke in jilo me do dino tak yellow allert Jari
देहरादून। उत्तराखंड के कुछ जिलों में शुक्रवार को भी कोहरा परेशान करेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में घने कोहरा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पौड़ी और नैनीताल में भी सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय जिलों में पाले की ठंड परेशान करेगी।
