Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को होंगे जारी, जानिए कितने बजे होगा एलान

उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को होंगे जारी, जानिए कितने बजे होगा एलान

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip

उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के अनुसार, विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी हो गयीं हैं । उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के दो लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म होने में बस एक दिन और शेष है। 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया जाएगा। इस दिन अंक सुधार द्वितीय का रिजल्ट भी जारी किया जाएगा। रिजल्ट सुबह 11:30 बजे ऐलान होगा।

यूके बोर्ड 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 16 मार्च 2024 तक आयोजित हुईं थी। इस साल यूके बोर्ड की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में कुल दो लाख 10 हजार 354 छात्र शामिल हुए थे। यूके बोर्ड द्वारा सभी स्ट्रीम के परिणाम एक ही समय पर घोषित होंगे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required