यूपी की प्रेम कहानी का भीमताल की झील पर हुआ खौफनाक अंत
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
उत्तर प्रदेश के जालौन की रहने वाली शादीशुदा महिला की प्रेम कहानी का अंत उस वक्त हो गया जब उसके प्रेमी ने उससे शादी करने के बजाए उसे झील में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने प्रेमी की गिरफ्ताारी के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है।
पुलिस के मुताबिक महिला पुष्पा का अभिषेक के साथ अफेयर चल रहा था। अभिषेक उसके बच्चों का ट्यूशन पढ़ाने घर आता था, इसी दौरान उनके बीच की दूरी खत्म हो गई। पति की गैर मौजूदगी में महिला अपने आशिक के साथ रंगरेली मनाने लगी। 27 मई को पुष्पा घर से भागकर प्रेमी अभिषेक संग दिल्ली पहुंचकर वहीं उसके साथ रहने लगी। उसने अभिषेक पर शादी का दबाव बनाया लेकिन प्रेमी के दिमाग में कुछ और चल रहा था।

सोची समझी साजिश के तहत अभिषेक पुष्पा को रास्ते से हटाने क़े लिए नैनीताल लेकर पहुंचा। यहां दोंनों ने भीमताल में झील के किनारे बैठकर शराब पी और जब महिला पुष्पा नशे में हो गई तो उसे झील में धक्का दे दिया। यूपी पुलिस ने आरोपी को जालौन के उरई-सातमील मार्ग से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार पुष्पा की शादी साल 2016 में जालौन कोतवाली क्षेत्र के कठोर गांव निवासी ऋषि तिवारी से हुई थी। वह दो बच्चों की मां थी। अभिषेक भी कठोर गांव का ही निवासी है, जो दिल्ली में नौकरी करता है। दो साल से दोनों का अफेयर चल रहा था।
सीओ जालौन के अनुसार, अभिषेक ने हत्या की साजिश रची और 30 मई को वो पुष्पा को घुमाने के बहाने भीमताल लाया। जहां उसने अपनी योजना को अंजाम दिया। उत्तराखंड पुलिस को पुष्पा का शव 7़ जून को भीमताल झील से मिली थी, जिसकी शिनाख्त 9 जून को पुष्पा के पति ऋषि तिवारी ने की थी। इस घटना के कुछ साक्ष्य उत्तराखंड पुलिस से भी लिए गए हैं।

