यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं का 89.55% और 12वीं का 82.60%
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip
यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम जारी हो चुका है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने प्रयागराज स्थित मुख्यालय में इसकी घोषणा की है। दसवीं में सीतापुर के शुभम वर्मा ने टॉप किया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभी अधिकारियों और छायाकार मित्रों का स्वागत होगा। यह रिजल्ट कई मायनों में जरुरी है। 12 दिन में मूल्यांकन हुआ है और 19 दिन में रिजल्ट दिया जा रहा है। हाई स्कूल का रिजल्ट 89.55% रहा है और इंटरमीडिएट का 82.60% है। प्रयागराज में बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा की तैयारियां पूरी हो चुकी है। अब अधिकारियों के मंच पर आने का इंतजार किया जा रहा है।कुल मिलाकर इस वर्ष 55 लाख से अधिक छात्र बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत थे।
