केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार दौरे पर
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार दौरे पर आ रहे हैं। हरिद्वार के बैरागी कैंप मैदान में सहकारिता विभाग की बड़ी प्रदर्शनी लगेगी। साथ ही उत्तराखंड सरकार के 4 सालों की उपलब्धियों से जुड़े स्टॉल भी लगाए जाएंगे। हरिद्वार जिला प्रशासन केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे की तैयारी में जुटा हुआ है। सोमवार को डीएम और एसएसपी ने अधिकारियों की टीम के साथ पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद तैयारी परखने के लिए हरिद्वार पहुंच सकते हैं।

