Search for:
  • Home/
  • Roorkee/
  • रुड़की में 36 करोड़ की धोखाधड़ी में शुगर मिल के दो मैनेजर गिरफ्तार

रुड़की में 36 करोड़ की धोखाधड़ी में शुगर मिल के दो मैनेजर गिरफ्तार

Listen to this article

किसानों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों के ऋण धोखाधड़ी के मामले में फरार इकबालपुर शुगर मिल के तत्कालीन केन मैनेजर और एकाउंट मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि पंजाब नेशनल बैंक के तत्कालीन मैनेजर और अन्य आरोपी अभी फरार ही हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

झबरेड़ा थाना क्षेत्र में इकबालपुर शुगर मिल के तत्कालीन केन मैनेजर पवन ढींगरा और एकाउंट मैनेजर उमेश शर्मा, पंजाब नेशनल बैंक की इकबालपुर शाखा के तत्कालीन बैंक मैनेजर और अन्य आरोपियों ने कई किसानों के फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। सभी ने किसानों के नाम पर करीब 36.50 करोड़ का बैंक से ऋण लिया था। कहा जा रहा है कि कई सालों तक खेल चलता रहा। इस बीच बैंक की ओर से किसानों के घरों पर ऋण संबंधित नोटिस भेजे गए। नोटिस आने पर किसानों के होश उड़ गए थे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required