Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • परिवहन विभाग ने प्रेस क्लब में किया संगोष्ठी का आयोजन

परिवहन विभाग ने प्रेस क्लब में किया संगोष्ठी का आयोजन

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा व एआरटीओ प्रशासन नेहा झा ने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए पालन करने की अपील की

गंभीर समस्या बन चुकी हैं सड़क दुघर्टनाएं-धर्मेंद्र चौधरी

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत परिवहन विभाग हरिद्वार द्वारा प्रेस क्लब में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिवहन विभाग के अधिकारी, प्रेस क्लब पदाधिकारी एवं पत्रकार मौजूद रहे। मुख्य अतिथि एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा ने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए दुघर्टनाओं से बचाव के लिए वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने, सीट बेल्ट लगाने और दोपहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट अवश्य लगाने की अपील की और सभागार में मौजूद सभी पत्रकारों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलायी। इस दौरान परिवहन विभाग की और से सभी पत्रकारों को हेलमेट भी वितरित किए गए। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री दीपक मिश्रा एवं कार्यक्रम संयोजक आशीष मिश्रा ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। गोष्ठी का संचालन प्रेस क्लब महामंत्री दीपक मिश्रा ने किया।

प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि देश में सड़क दुर्घटनाएं एक गंभीर समस्या बन चुकी हैं, जिन पर अंकुश लगाने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन बेहद जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से श्यामपुर हाइवे का जिक्र करते हुए कहा कि इस मार्ग पर दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने सभी दोपहिया वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील की।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि सभी वाहन चालक निर्धारित यातायात नियमों का पालन करें, वाहन की गति नियंत्रित रखें और नशे में वाहन चलाने से बचें, तो सड़क दुर्घटनाओं में काफी हद तक कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग लगातार जागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित कर रहा है। कहा कि पूरे देश में प्रतिमाह डेढ़ लाख और वर्षभर में पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिसमें एक लाख लोगों की मौत होती है। इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी को जागरूक होकर यातायात नियमों का पालन करना होगा। सड़क दुर्घटनाएं होगी, लेकिन मृत्यु दर में कमी आएगी। एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा ने कहा कि सभी वाहनों पर आगे और पीछे दोनों ओर स्पष्ट एवं मानक के अनुसार नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर चलने, सीट बेल्ट लगाने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करने की सख्त अपील की।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने सभी सड़क दुघर्टना में घायल होने वालों की तत्काल मदद करने की अपील करते हुए कहा कि तुरंत मदद मिलने से कई बहुमूल्य जिंदगी बच सकती हैं। वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखौला, आशीष मिश्रा, आदेश त्यागी, रामचंद्र कन्नौजिया, दीपक मिश्रा, अविक्षित रमन, रजनीकांत शुक्ल, गोपाल रावत, संजय आर्य, राहुल वर्मा, प्रतिभा वर्मा, सुदेश आर्या ने एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा एवं एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा को स्मृति चिन्ह भेंट किए।

इस अवसर पर रूपेश वालिया, बालकृष्ण शास्त्री, हिमांशु द्विवेदी, तनवीर अली, गुलशन नैय्यर, कुमार दुष्यंत, जोगेंद्र मावी, सुभाष कपिल, विकास झा, श्रवण झा, मुकेश वर्मा, महताब आलम, प्रशांत शर्मा, संजय चौहान, काशीराम सैनी, महेश पारीख, शिवा अग्रवाल, विकास चौहान, नवीन चौहान, सूर्यकांत बेलवाल, सुरेंद्र बोकाड़िया, दयाशंकर वर्मा, अमित गुप्ता, रविंद्र सिंह, अरुण कश्यप, वैभव भाटिया सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required