Search for:
  • Home/
  • Uttarakhand/
  • हरिद्वार पहुंची भारत सरकार आयुष मंत्रालय की टीमः निरीक्षण कर चिकित्सा सुविधाएं देख,व्यवस्थाओं की कि सराहना l

हरिद्वार पहुंची भारत सरकार आयुष मंत्रालय की टीमः निरीक्षण कर चिकित्सा सुविधाएं देख,व्यवस्थाओं की कि सराहना l

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip

जनपद हरिद्वार के आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा सेवाओं के निरीक्षण के लिए भारत सरकार आयुष मंत्रालय की निरीक्षण टीम का हरिद्वार देहरादून बॉर्डर पर जिले के आयुर्वेद अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। यहां पर उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं और सेवाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को देख उसकी सराहना की। निरीक्षण टीम ने आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित आयुर्विद्या शिविर को देख प्रसन्नता जाहिर की ओर टीम के प्रमुख भारत सरकार के आयुष डायरेक्टर श्री जसविंदर सिंह ने आयुर्विद्या कार्यक्रम के जरिए समग्र स्वास्थ्य शिक्षा देने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय युनानी मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय पिरान कलियर के शीघ्र निर्माण शुरू करने के दिए निर्देश दिए। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ स्वास्तिक सुरेश द्वारा जिले में संचालित आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा सेवाओं की सराहना की गई। कहा कि राजकीय युनानी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल जिले के लिए बड़ी सौगात होगी। इससे जिले के मरीजों को आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

नोडल अधिकारी डॉ अवनीश उपाध्याय ने बताया कि जिले में 12 आयुर्वेद अस्पतालों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाया गया है। सभी आरोग्य मंदिर, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में सुबह 7 बजे से योग शिक्षक योगाभ्यास कराते हैं। यहां सभी प्रकार के रोगियों का निःशुल्क इलाज और दवाएं दी जाती हैं।

निरीक्षण टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर बिहारीनगर की स्वास्थ्य सेवाओं को देखा और चिकित्सालय में औषधियों के स्टॉक की व्यवस्था की सराहना की, ऐसी व्यवस्था सभी जनपदों में करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सा केंद्रों का निरीक्षण कर यहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधा, पंचकर्म, योग सेवाओं, परिसर की स्वछता, पेयजल, आरोग्य वाटिका मरीजों का दैनिक रजिस्ट्रेशन रजिस्टर और शिकायत पेटी आदि की जानकारी ली।

दस शैय्या युक्त राजकीय आयुष चिकित्सालय पथरी दिनारपुर के निर्माण कार्य को देख भारत सरकार की टीम ने प्रसन्नता जाहिर की और चिकित्सालय में सामग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा भारत सरकार की टीम ने हरिद्वार के आयुर्वेद विभाग के चिकित्सको एवं अन्य कार्मिकों के टीमवर्क की सराहना की और राष्ट्रीय आयुष मिशन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर संतोष जाहिर किया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ स्वास्तिक सुरेश ने भारत सरकार की टीम को विभाग के क्रियाकलापों के साथ समस्याओं से भी अवगत कराया। उन्होंने आगे बताया कि जिले में सभी आयुष्मान आरोग्य केदो और जिले के मंगलौर आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं जिला चिकित्सालय पुरुष के आयुष विंग में पंचकर्म की सुविधा प्रदान की जाती है। पंचकर्म में भाप स्नेहन, स्वेदन, नस्य, तर्पण और शिरोधारा की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

भ्रमण टीम के स्वागत एवं सहयोग में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ स्वास्तिक सुरेश के साथ जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ विशाल ठाकुर, जिले के नोडल अधिकारी डॉ अवनीश उपाध्याय, डॉ घनेंद्र वशिष्ठ, डॉ भास्कर आनंद, डॉ अश्वनी कौशिक, डॉ दीक्षा शर्मा, मुख्य फार्मेसी अधिकारी नवीन थपलियाल और कार्यदाई संस्था पेयजल निगम के इंजीनियर एवं अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण टीम में प्रमुख भारत सरकार के आयुष डायरेक्टर श्री जसविंदर सिंह के साथ रिसर्च ऑफिसर तरुण कुमार, डॉ.. दिग्विजय सिंह, शशांक कुमार झा, विनय कुमार सिंह मौजूद रहे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required