कार्यालय की सीढि़यों से लटका मिला चौकीदार का शव
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi / Deshraj Sharma
एक चौकीदार से का शव आज सीढि़यों की रैलिंग में फंदे से लटका हुआ मिला। मौत के कारणोें का अभी पता नहीं चल पाया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक सिंचाई परिकल्प संगठन रुड़की में चौकीदारी करता था। उसका शव आज सीढि़यों की रेलिंग पर रस्सी से लटका हुआ मिला।
जानकारी के मुताबिक अर्जुन कश्यप उम्र 30 वर्ष पुत्र स्व. मदनपाल हाल निवासी आईआरआई कालोनी रुड़की क्वार्टर नंबर 48 बुधवार की रात से ड्यूटी पर था, जो ड्यूटी पर आने के बाद अपने घर नहीं आया। उसके बाद होली कि दो दिन की छुट्टी थी। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन लगातार उसकी तलाश करते रहे। आज जब सिंचाई परिकल्प संगठन सिंचाई विभाग कार्यालय रुड़की पहुंचे तो देखा कि अर्जुन कश्यप सीढि़यों की रेलिंग पर रस्से से लटका हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
