Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • होली त्यौहार को सामंजस्य के साथ मिल-जुलकर मनाए: स्वामी यतीश्वरानंद

होली त्यौहार को सामंजस्य के साथ मिल-जुलकर मनाए: स्वामी यतीश्वरानंद

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के सभी मंडलों में प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में हुआ होली मिलन समारोह

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के सभी मंडलों में प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में होली मिलन समारोह किया गया। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए त्यौहार को सामंजस्य के साथ मिल जुलकर मनाने को अपील की।

सोमवार को हरिद्वार ग्रामीण विधासभा क्षेत्र के आदर्श टिहरीनगर, जमालपुर कलां, भोगपुर पंचपुरी, लालढांग में होली मिलन समारोह का आयोजन करते हुए ग्रामीणों के साथ स्वामी यतीश्वरानंद ने फूलों की बारिश कर एवं रंग लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली किसान, मजदूरों के साथ सभी वर्गों को खुशी का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि होली पर एक दूसरे से बैर भुलाकर सभी के साथ मिलकर रहने की शपथ लेनी चाहिए। इस मौके पर आदर्श टिहरी नगर मंडल के ग्राम धनपुरा में होली मिलन समारोह के अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश सैनी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी, चेयरमैन पंकज सैनी, ग्राम प्रधान अमित सैनी, लाखन सिंह, प्रखर कश्यप, हरेंद्र प्रधान, विवेक चौहान, श्यामसुंदर चौहान, रमेश ममगई, मुकेश कुमार, दीपक रावत, रामपाल प्रधान, हुकुम सैनी, सुरेंद्र गर्ग आदि शामिल हुए।

जमालपुर मंडल के ग्राम अजीतपुर में होली मिलन समारोह के अवसर पर मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल, मास्टर धर्मेंद्र चौहान, ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप, कुंवरपाल, रमेश प्रधान, मायाराम प्रधान, श्रवण चौहान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज यादव, राजेश कश्यप, हरेंद्र प्रधान, सचिन कश्यप, मनीष प्रधान, तिलक सैनी आदि ग्रामवासीगण क्षेत्रवासीगण, उपस्थित रहे।

भोगपुर पंचपुरी मंडल के रूबराज पैलेस रानीमाजरा होली मिलन कार्यक्रम के अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुशील पंवार, वरिष्ठ नेता शेषराज सैनी, रोहताश प्रधान, जिला पंचयात प्रतिनिधि संजय सरदार, ग्राम प्रधान दीपक सैनी, ऋषिपाल चौहान, सतीश चौहान, नेत्रपाल चौहान, आदेश चौहान, ऋषिपाल राठौर, प्रधान पवन राठौर, प्रमोद राठौर, अशोक चौहान, नीरज सैनी, अक्षय कुमार, रामलाल नायक, समस्त जेष्ठ, श्रेष्ठ कार्यकर्तागण ग्रामवासीगण, क्षेत्रवासीगण उपस्थित रहे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required