Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • स्वामी नित्यानंद बनेंगे निरंजनी के आचार्य महामण्डलेश्वर

स्वामी नित्यानंद बनेंगे निरंजनी के आचार्य महामण्डलेश्वर

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi / Deshraj Sharma

अलग देश बसाकर वहां राज करने वाले महामण्डलेश्वर स्वामी नित्यानंद निरंजनी अखाड़े में आचार्य महामण्डलेश्वर बनेंगे। ऐसा हम नहीं बल्कि निरंजनी के अखाड़े के सचिव श्रीमहंत स्वामी रविन्द्र पुरी महाराज कह रहे हैं। इस आशय का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

श्री महंत रविन्द्र पुरी महाराज स्वामी नित्यानंद को सनातन का सबसे बड़ा प्रहरी बताते हुए उन्हें शीघ्र अखाड़े का आचार्य महामण्डलेश्वर बनाने की बात कह रहे हैं। बता दें कि महामण्डलेश्वर स्वामी नित्यानंद महानिर्वाणी अखाड़े के महामण्डलेश्वर हैं। विगत प्रयागराज कुंभ में उन्हें निर्वाणी अखाड़े ने महा मण्डलेश्वर बनाया था। कुछ विवाद होने के बाद स्वामी नित्यानंद देश छोड़कर चले गए और उन्होंने एक टापू खरीदकर वहां कैलाशा नाम से अपना स्थान बनाया है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required