Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • चीनी मिल ने दो दिन बढ़ाया पेराई सत्र, किसान 29 मार्च तक कर सकते हैं मिल को गन्ने की आपूर्ति

चीनी मिल ने दो दिन बढ़ाया पेराई सत्र, किसान 29 मार्च तक कर सकते हैं मिल को गन्ने की आपूर्ति

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip

किसानों की मांग को देखते हुए लिब्बरहेड़ी चीनी मिल ने पेराई सत्र को दो दिन के लिए और बढ़ा दिया है। अब चीनी मिल 29 मार्च को पेराई सत्र समाप्त कर देगी। यह पहलाh मौका होगा जब चीनी मिल मार्च में बंद हो रही है।
गन्ने की कमी से जूझ रही लिब्बरहेड़ी चीनी मिल ने पहले 24 मार्च को पेराई सत्र समाप्त करने की तैयारी की थी। इससे पहले जिले की लक्सर एवं इकबालपुर चीनी मिल बंद हो चुकी है। लिब्बरहेड़ी चीनी मिल में गन्ने की आवक में कुछ सुधार हुआ तो मिल प्रबंधन की ओर से 27 मार्च को पेराई सत्र समाप्त करने की घोषणा कर दी गई थी। इसी बीच क्षेत्र के किसानों ने चीनी मिल प्रबंधन से अनुरोध किया कि मिल को कुछ दिन और चलाया जाए। इसके बाद चीनी मिल प्रबंधन ने किसानों के अनुरोध पर पेराई सत्र को 29 मार्च तक बढ़ा दिया है। चीनी मिल के महाप्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अब चीनी मिल 29 मार्च को बंद होगी। ऐसे में किसानों को चाहिए कि वह दो दिन में गन्ने की पूरी आपूर्ति कर दें। इसके बाद चीनी मिल का पेराई सत्र बंद हो जाएगा।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required