Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • गर्मी से हाल-बेहाल ,43 के पार पारा पहुँचने के आसार

गर्मी से हाल-बेहाल ,43 के पार पारा पहुँचने के आसार

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip

आसमान से बरस रही आग ने जीना मुश्किल कर दिया है। हवा का रुख पछुवा होने के चलते मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिन का हीटवेव और भीषण गर्मी का येलो अलर्ट भी जारी किया है। बीते दिन शुक्रवार को भी दिन भी मौसम गर्म रहा और हीट वेव के चलते शहरवासी हलकान दिखे। इस समय सुबह से ही गर्मी तेज होने के चलते शाम तक राहत नहीं मिल रही है। रात में भी गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। रात का तापमान भी सामान्य से चार से पांच डिग्री ऊपर पहुंच गया है। आज से पांच दिन का येलो अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी और हीट वेव का असर अभी थमेगा नहीं। पुरवाई हवा के चलते जहां तापमान में गिरावट आई थी, वहीं दो दिन से फिर तापमान छलांग लगा रहा है। तापमान शनिवार को 40 के पार जाएगा।  शुक्रवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है और साथ ही चौबीस घंटे में दिन के तापमान 1.2 डिग्री और रात के तापमान 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को मेरठ का एक्यूआई भी बढ़ा है। जिलों में गर्मी का दौर बना रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी और दिन का तापमान भी 43 डिग्री के ऊपर जाने के आसार हैं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required