Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • छात्र को गुलदार ने बनाया निवाला, जंगल में मिला शव

छात्र को गुलदार ने बनाया निवाला, जंगल में मिला शव

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip

क्रिकेट खेलकर लौट रहे एक 17 वर्षीय किशोर अनुराग चौहान पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले में अनुराग की जान चली गई। किशोर का क्षत-विक्षत शव घटनास्थल से काफी दूरी पर देर रात स्थानीय लोगों तथा वन विभाग ने बरामद किया। घटना श्रीनगर के देवप्रयाग तहसील क्षेत्र में गुरुवार देर सायं की है।


इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में खौफ भी पसर गया है। लोगों ने इलाके में पिंजरा लगाने की भी मांग प्रशासन से उठाई है। बताते हैं कि देवप्रयाग तहसील में स्टाम्प विक्रेता बलवंत सिंह चौहान का पुत्र देवप्रयाग डिग्री कॉलेज में क्रिकेट खेलने गया था।


देर शाम करीब सात बजे अनुराग चौहान डिग्री कॉलेज से खेलकर लौट रहा था। अचानक रास्ते में घात लगाए बैठा गुलदार उसे उठा ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों के शोर मचाने पर भी जब गुलदार ने उसे नहीं छोड़ा। गुलदार द्वारा किशोर को उठा ले जाने की सूचना स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग के लोग स्थानीय नागरिकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।


इसके बाद गुलदार द्वारा उठा ले गए किशोर की खोजबीन शुरू हुई। कई घंटों तक अनुराग को ढूंढा गया, लेकिन किशोर का कुछ पता न चल सका। देर रात करीब साढ़े दस बजे वन विभाग तथा पुलिस की टीम को अनुराग चौहान का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। किशोर की मां शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। देवप्रयाग क्षेत्र में अचानक हुई इस घटना से लोग सन्न रह गए हैं और दहशत में हैं। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि जल्द गुलदार को नरभक्षी घोषित कर मार गिराया जाए।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required