Search for:
  • Home/
  • Uttar Pradesh/
  • कड़ाके की ठंड में एसएसपी ने जवानों के साथ लगायी दौड़

कड़ाके की ठंड में एसएसपी ने जवानों के साथ लगायी दौड़

Listen to this article

पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड के दौरान एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने भी दौड़ लगायी। सुबह कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच एसएसपी ने साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने जवानों की फिटनेस जांचने के लिए स्वयं उनके साथ दौड़ लगायी।
कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच जवानों में जोश का संचार करने हेतु साप्ताहिक “शुक्रवार” परेड पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल पुलिस लाइन पहुंचे और परेड की सलामी लेने उपरांत जवानों संग दौड़ लगाई। जवानों की फिटनेस को चेक करते हुए आजकल तेज गिरते पाले व ठंड में जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हुए ड्यूटी करने हेतु प्रोत्साहित किया एवं आवश्यक टिप्स दिए तथा एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई।
परेड उपरांत कप्तान द्वारा पुलिस लाइन का निरीक्षण करते हुए पुलिस मैस, जवानों की सुविधा हेतु कैंटीन, कर्मचारी बैरिक, व्यायामशाला, बहुद्देशीय हॉल, परिवहन शाखा व क्वार्टर गार्ड का बारिकी से निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही वर्तमान में पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने हेतु मातहतों को निर्देशित किया गया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required