उत्तराखंड के रोहित बने प्रदेश का गौरव, नौसेना मे बने लेफ्टिनेंट
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip
वरिष्ठ व्यवसायी विजयपाल सिंह बिष्ट के पुत्र रोहित सिंह बिष्ट ने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मूलरूप से ग्राम मनान अल्मोड़ा और हाल निवासी वार्ड संख्या 16 निवासी वरिष्ठ व्यवसायी – विजयपाल सिंह बिष्ट के पुत्र 1 रोहित सिंह बिष्ट ने 25 मई को एचडी माला केरल से कमीशन प्राप्त किया।
वे भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनकर पास आउट हुए हैं। रोहित के लेफ्टिनेंट बनने पर परिवार में खुशी का माहौल है। पिता बिष्ट, माता मीना बिष्ट और ताऊ अजयपाल सिंह बिष्ट केरल में पासिंग आउट परेड में शामिल हुए।
रोहित के पिता व्यवसायी और माता गृहिणी है। प्रारंभिक शिक्षा सर्राफ पब्लिक स्कूल से प्राप्त कर रोहित ने 12वीं तक शिक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से ग्रहण की।
