भारी बारिश के चलते भूस्खलन से रास्ते बंद, चारधाम यात्रा भी रूकी
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip
उत्तराखंड में जगह जगह हो रही बारिश की वजह से नदियां उफान पर है। गंगा खतरे के निशान के करीब तक पहुंच रही है। भारी बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन हो रहा है। बदरीनाथ हाइवे पर भूस्खलन से रास्ता प्रभावित हो रहा है। इस समय राज्य में करीब 100 रास्ते भूस्खलन से प्रभावित हैं, जिन्हें खोलने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
राज्य में कई जगह भूस्खलन और कई स्थानों पर सड़कें धंसने से वाहनों की आवाजाही रुक गई। मैदानी इलाकों में नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिन उत्तर पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है।
उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश जारी है। नदियां ऊफान पर हैं। भूस्खलन के कारण मलबा सड़क पर आने से राज्य के कई प्रमुख राजमार्ग बाधित हो रहे हैं। ऐसे में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। सीएम ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये हैं। प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्य शुरू कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये गए हैं।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज बहुत भारी बारिश और एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की ओर से आज उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी भारी बारिश की संभावना जताई गई। राज्य के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड में विष्णुप्रयाग में चट्टान टूटकर सड़क पर आने से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार को बंद रहा। इसके चलते चारधाम यात्रा सोमवार तक रोक दी गई है। राज्य में अभी 98 मार्ग बंद हैं। गंगा, अलकनंदा समेत प्रमुख नदियां उफान पर हैं।
