Search for:
  • Home/
  • Rishikesh/
  • ऋषिकेश एम्स में अब तीन घंटे ही होगा पंजीकरण, ऑपरेशन ठप

ऋषिकेश एम्स में अब तीन घंटे ही होगा पंजीकरण, ऑपरेशन ठप

Listen to this article

एम्स ऋषिकेश में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल चौथे दिन भी  जारी है। इसकी वजह से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई। हड़ताल के चलते ऑपरेशन पूरी तरह बंद हैं। ओपीडी भी 90 फीसदी बंद है। दूर-दूर से आए मरीज परेशान हुए और वापस लौटना पड़ा। रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। ट्राॅमा व आपातकालीन विभाग में सामान्य दिनों की तरह कामकाज हुए।

एम्स ने ओपीडी पंजीकरण समय में आंशिक बदलाव कर इसे एक घंटा कम कर दिया है। मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी रहने तक ओपीडी में रोगियों का पंजीकरण अब सुबह सात से दस बजे तक  रखा जा रहा है। इस समस्या को देखते हुए एम्स अस्पताल प्रशासन ने हड़ताल के चलते अग्रिम आदेशों तक ओपीडी पंजीकरण के समय में बदलाव किया है। दैनिक तौर पर ओपीडी पंजीकरण का समय सुबह सत से 11 बजे तक रहता है, लेकिन रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए शुक्रवार से यह इस समय में परिवर्तन कर इसे एक एक घंटा कम कर दिया गया है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required