Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • बढ़ते तापमान से बरसात की दस्तक

बढ़ते तापमान से बरसात की दस्तक

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम तापमान वृद्धि को लेकर अपडेट जारी की है मौसम विभाग के अनुसार बीते रोज उत्तराखण्ड के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक से काफी अधिक रहा, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा। वहीं न्यूनतम तापमान मैदानी क्षेत्रों में सामान्य से अधिक तथा पहाड़ी क्षेत्रों में सामान्य दर्ज किया गया जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान 27.5°C मोहकमपुर (देहरादून) एवं पंतनगर में दर्ज किया गया सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.3°C मुक्तेश्वर में दर्ज किया गया। आगामी 1–2 दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, इसके बाद हल्की बढ़ोतरी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 27 और 28 फरवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बदलाव संभव है। विशेषकर ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा हो सकती है। साथ ही 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required