Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा हुई रद्द 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा हुई रद्द 

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet DhimanAnirudh vashisth

रांची : गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गाँधी आज कल भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हुए हैं।  वहीँ झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण आज बुधवार को शुरू होने वाला था, लेकिन उसे रद्द कर दिया गया है। पार्टी के सूत्रों ने ने सूचना दी है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली में किसानों के आंदोलन में शामिल होने के लिए गए, जिस वजह से यहां कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। पंजाब के किसान अपनी मांगों के लिए दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं।

गढ़वा जिले के रंका में मनरेगा श्रमिकों के साथ जो चर्चा होनी है वो अब कांग्रेस के जयराम रमेश और पार्टी के अन्य नेता करेंगे। आज बुधवार को राहुल गांधी छत्तीसगढ़ से गढ़वा जिले से झारखंड में एंट्री मारने वाले थे। कांग्रेस की प्रवक्ता सोनल शांति ने जानकारी देते हुए कहा है कि ये निर्णय बीती मंगलवार की देर रात  लिया गया, जिसके बाद झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कार्यक्रम को रद्द किया गया।’ उन्होंने आगे कहा कि बाद में इस यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required