Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • मोदी कैबिनेट मंत्रियों को सौंपे गए पदभार

मोदी कैबिनेट मंत्रियों को सौंपे गए पदभार

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip

तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने बीते दिन सोमवार शाम को अपने मंत्रियों के विभागों को सौपा। मोदी ने अपने पुराने सिपहसालारों पर विश्वास जताया और मंत्रिमंडल में किसी बड़े बदलाव से गुरेज किया है। उन्होंने अमित शाह, राजनाथ सिंह, एस जयशंकर और अश्विनी वैष्णव समेत कई मंत्रियों पर फिर से विश्वास जताया है। वहीं, कुछ मंत्रालय में बदलाव भी किया है। आइए जानते हैं किसने कौन से मंत्रालय का पदभार पाया है।  केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को फिर से पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय मिला है। उन्होंने आज सुबह पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया। भूपेंद्र यादव ने पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा, ‘मैं नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं कि मुझे फिर से इस मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है। कीर्तिवर्धन सिंह ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कपड़ा मंत्रालय के रूप में पदभार मिला और पबित्रा मार्गेरिटा ने कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बिजली मंत्री का पदभार संभाला।केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के राज्य मंत्री का पदभार संभाला। गोपी ने पर्यटन मंत्रालय के राज्य मंत्री का कार्यभार भी संभाला। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नए मंत्रिमंडल में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री का कार्यभार संभाला। चिराग ने कहा कि मैं, मेरे पिता राम विलास पासवान से सीखते हुए उनकी सोच को आगे बढ़ाते हुए और प्रधानमंत्री के विकसित देश के संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से इस विभाग की एक अहम भूमिका देखता हूं।

इसके अलावा किरेन रिजिजू ने संसदीय कार्य मंत्री, संजय सेठ ने रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री और एल. मुरुगन ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला।  साथ ही डॉ. जितेंद्र सिंह ने कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री का पदभार संभाला। वहीं, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने पर्यटन मंत्रालय के राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला। राजीव रंजन(ललन) सिंह ने पंचायती राज मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री के रूप में पदभार लिया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संस्कृति मंत्री का पदभार संभाला। इसके बाद पर्यटन मंत्री का भी पदभार संभाला। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने संचार मंत्री, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री का कार्यभार संभाला। शिवराज चौहान ने कहा, ‘हमारा सौभाग्य है कि पीएम मोदी ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग सेवा के लिए हमें सौंपा है। किसान अन्न के भंडार भरता है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required