Search for:
  • Home/
  • Uttarakhand/
  • हिंदी दिवस पर पीएम और गृह मंत्री ने दी शुभकामनाएं,क्या दिया सन्देश ?

हिंदी दिवस पर पीएम और गृह मंत्री ने दी शुभकामनाएं,क्या दिया सन्देश ?

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip

आज भारत वर्ष में हिंदी दिवस मनाया जा रहा है कि जिस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने हिंदी दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत में कई भाषाएं बोली जाती हैं लेकिन हिंदी को भारत के संविधान ने राजभाषा के रूप में मान्यता दी है। हिंदी राजभाषा होने के चलते अधिकतर सरकारी कामकाज हिंदी में ही होता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक प्यारी सी वीडियो साझा कर हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, ‘सभी देशवासियों को हिंदी दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं।’पीएम मोदी  ने ये भी कहा कि ‘भाषा अभिव्यक्ति का साधन होती है। जैसे जीवन में चेतना होती है, वैसे ही भाषा में भी चेतना होती है। मैं कभी सोचता हूं कि अगर मुझे हिंदी भाषा बोलना नहीं आता, समझना नहीं आता तो मैं लोगों तक कैसे पहुंचता। मुझे व्यक्तिगत रूप से भी हिंदी भाषा की ताकत का अंदाजा है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required