Search for:
  • Home/
  • Uttarakhand/
  • राज्यपाल पद पर तीन साल पूरे होने पर बोले ले. जनरल गुरमीत सिंह,कहा आगे बढ़ाएंगे नशा मुक्ति अभियान

राज्यपाल पद पर तीन साल पूरे होने पर बोले ले. जनरल गुरमीत सिंह,कहा आगे बढ़ाएंगे नशा मुक्ति अभियान

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह  ड्रग्स के बढ़ते खतरे को लेकर बेहद चिंतित हैं। निर्णायक जंग छेड़ने के पक्ष में हैं। उन्होंने इसके लिए पहल करने का फैसला किया है। जनभागीदारी से वह निर्णायक जंग को मुकाम तक पहुंचाने की उनकी चाहत है। नशा मुक्त अभियान को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की कोशिश है। कल 15 सितंबर को राज्यपाल पद पर तीन साल का कार्यकाल पूरा करने जा रहे राज्यपाल के पास एक शानदार अनुभव है। कार्यकाल के दौरान उन्होंने राजभवन से जो नई पहल की हैं। खासतौर पर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनकी पहल अनूठी मानी गई।

इन कार्यों में विभिन्न संस्थाओं के मिले सहयोग से वह बेहद उत्साहित और प्रसन्न हैं, इसलिए उन्होंने राज्य के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के लिए भावी एजेंडा तय किया है। बीते दिन शुक्रवार को राजभवन में मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने इसे साझा किया। कहा, उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के लिए जन जागरूकता और जनसहभागिता जरूरी है और इसके लिए राजभवन प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।  51 में 18 वाइब्रेंट गांवों का भी दौरा कर चुके हैं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required