Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • जनपदवासियों को आधार बनाने एवं अपडेट करने में अब नहीं होगी कोई परेशानी

जनपदवासियों को आधार बनाने एवं अपडेट करने में अब नहीं होगी कोई परेशानी

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

जनपदवासियों को आधार बनाने एवं अपडेट करने में अब नहीं होगी कोई परेशानी

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में 138 आधार केंद्र हो रहे है संचालित

जनपद में संचालित हो रहे आधार केंद्रों के इस वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है जानकारी https://haridwar.nic.in/service/aadhar-center/

जनपदवासियों को आधार अपडेट करने एवं बनाने में कोई असुविधा न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देश दिए गए थे कि जनपद में संचालित हो रहे आधार केंद्रों की सूची जनपद की वेबसाइट पर https://haridwar.nic.in/service/aadhar-center/ अपलोड कर दें जिससे कि कोई भी आम जनमानस अपने नजदीकी सी एस सी सेंटर में जाकर अपना आधार अपडेट एवं तैयार कर सके।

ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरिद्वार अभिषेक चौहान ने अवगत कराया है कि जनपद वासियों को अपने आधार बनाने एवं अपडेट करने एवं किसी भी संशोधन के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में 138 सी एस सी सेंटर संचालित हो रहे है जिसमें कोई भी व्यक्ति इस वेबसाइट के माध्यम से https://haridwar.nic.in/service/aadhar-center/ संचालित सी एस सी सेंटरों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने अवगत कराया है कि CSC VLE द्वारा संचालित आधार केंद्रों का विवरण: 97, IT विभाग के आधार केंद्रों का विवरण: 3, WECD विभाग के आधार केंद्रों का विवरण: 20, डाकघर (Post Office) आधार केंद्रों का विवरण: 2, बैंकों के आधार केंद्रों का विवरण: 16, कुल: 138

आधार से संबंधित अन्य किसी जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर क्लिक करे https://haridwar.nic.in/service/aadhar-center/

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required