Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • रहस्यमयी हवेली और ‘वधुसुर’ का खौफ,‘भूत बंगला’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

रहस्यमयी हवेली और ‘वधुसुर’ का खौफ,‘भूत बंगला’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

‘भूत बंगला’ का ट्रेलर दर्शकों को एक रहस्यमयी हवेली की दुनिया में ले जाता है, जहां हर मोड़ पर सस्पेंस और कॉमेडी का तड़का देखने को मिलता है। फिल्म की कहानी ‘वधुसुर’ नाम के एक खतरनाक भूत के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हवेली में रहने वालों के लिए मुसीबत बन जाता है। ट्रेलर में अक्षय कुमार का इस भूत से सामना दिलचस्प और हास्यपूर्ण अंदाज में दिखाया गया है।

फिल्म का माहौल कहीं ‘भूल भुलैया’ जैसी रहस्यमयी हवेली की याद दिलाता है, तो कहीं ‘हेरा फेरी’ जैसी हल्की-फुल्की कॉमेडी की झलक भी देखने को मिलती है। यही मिश्रण इसे एक एंटरटेनिंग फैमिली फिल्म बनाता है।

ट्रेलर में कलाकारों की झलक भी काफी प्रभावशाली है। अक्षय कुमार अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाने में सफल नजर आते हैं। वहीं परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी की मौजूदगी फिल्म के हास्य पक्ष को और मजबूत बनाती है। तब्बू का किरदार रहस्य और तंत्र-मंत्र से जुड़ा हुआ दिखाई देता है, जो कहानी में नया मोड़ लाता है। इसके अलावा वामिका गब्बी और मिथिला पालकर भी अपने-अपने किरदारों में अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।

खास बात यह है कि प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी करीब 14 साल बाद एक साथ काम कर रही है, जिसे लेकर फैंस में खासा उत्साह है। अक्षय की ये फिल्म 17 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल को रात 9 बजे से शुरू होंगे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required