Search for:
  • Home/
  • Uttarakhand/
  • मोदी सरकार के 100 दिन पूरे, गिनाईं उपलब्धियां

मोदी सरकार के 100 दिन पूरे, गिनाईं उपलब्धियां

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक बुकलेट लॉन्च की और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। अमित शाह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन है। पूरे देश में कई संस्थाओं ने उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के नाम से मनाने के निर्णय लिया है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 15 दिन देश भर के सभी जरूरतमंदों की सेवा में हमारे जैसे काफी कार्यकर्ता लगेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी एक छोटे से गांव के गरीब परिवार में जन्म लेकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बने। 10 साल में दुनिया के 15 अलग अलग राष्ट्रों ने मोदी जी को अपने देश के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया है। इससे न केवल प्रधानमंत्री जी बल्कि देश का भी गौरव बढ़ा है। 60 साल के बाद पहली बार देश में राजनीतिक स्थिरता का माहौल आया है और नीतियों के सातत्य को भी हमने अनुभव किया है।

100 दिनों में लगभग 15 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को शुरू किया। 100 दिनों को मैंने 14 स्तंभो में बांटा है।

  1. इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करें तो,100 दिन में 3 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं हमने घोषित भी की हैं और इस पर काम भी शुरू हो गया है।
  2. महाराष्ट्र के वधवान में 76 हजार करोड़ की लागत से मेगा पोर्ट बनेगा, जो पहले दिन से ही विश्व के 10 प्रमुख बंदरगाहों में शामिल होगा।
  3. 49 हजार करोड़ से  25 हजार गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने की योजना शुरू की गई है। ये योजना 100 की आबादी वाले गांवों से कनेक्ट होगी ।
  4. 50,600 करोड़ की लागत से भारत की बड़ी सड़कों को बढ़ाने का निर्णय भी मोदी सरकार ने किया है।
  5. वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, पश्चिम बंगाल में बागडोगरा, बिहार में बिहटा एयरपोर्ट का उन्नयन और अगत्ती एवं मिनिकॉय में नई हवाई पट्टी बनाकर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हम आगे बढ़े हैं।
  6. कृषि के क्षेत्र में पीएम किसान सम्मान योजना की 17वीं किस्त में 9.5 करोड़ किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये वितरित किए गए।
  7. बेंगलुरु मेट्रो, पुणे मेट्रो, ठाणे इंटीग्रेटेड रिंग मेट्रो और अन्य कई मेट्रो के प्रोजेक्ट भी हमने इन 100 दिन में आगे बढ़ाए हैं।
  8. अभी तक कुल 12 करोड़ 33 लाख किसानों को 3 लाख करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं।
  9. हमने बासमती चावल के न्यूनतम निर्यात मूल्य को हटा दिया है और प्याज पर निर्यात शुल्क 40% से 20% किया है। साथ ही एग्री श्योर नाम का एक नया फंड भी हमने लॉन्च किया है।
  10. मध्यम वर्ग को भी इन 100 दिनों में कई सारी राहत दी गई है। अब 7 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।
  11. वन रैंक, वन पेंशन (OROP) का तीसरा संस्करण लागू कर दिया गया है।
  12. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर स्वीकृत किए गए हैं। जिनमें से 1 करोड़ घर शहरी इलाकों में और 2 करोड़ घर ग्रामीण इलाकों में बनेंगे।
  13. युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपये के पीएम पैकेज की घोषणा की गई है। 5 साल में 4 करोड़ 10 लाख युवाओं को इसका लाभ पहुंचने वाला है।
  14. एक करोड़ युवाओं को टॉप कंपनी में इंटर्नशिप के अवसर, अलाउंस और एकमुश्त सहायता राशि देने का भी निर्णय हमारी सरकार ने किया है। केंद्र सरकार ने भी कई हजार नियुक्तियों की घोषणा की है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required