Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच धांय-धांय, एक घायल

देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच धांय-धांय, एक घायल

Listen to this article


Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi / Deshraj Sharma

देर रात हरिद्वार पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलायी तो जवाब में पुलिस ने भी बदमाशों पर आत्मरक्षार्थ गोली चलायी। इस दौरान पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी।

घायल बदमाश को पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं बदमाश का दूसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भाग निकला, उसकी तलाश में पुलिस की टीमें काम्बिंग कर रही है।

मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल भी मौके पर पहुंच गए। यह मुठभेड़ थाना भगवानपुर क्षेत्र में कुंजापुर फाटक के पास हुई है। पुलिस बदमाश के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required