नेपाल में राजमार्ग पर भूस्खलन, दो बसें नदी में बही
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip
नेपाल में शुक्रवार सुबह मध्य नेपाल में मदन-आश्रित राजमार्ग पर भूस्खलन की वजह से लगभग 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। इन यात्रियों में सात भारतीय भी बताए जा रहे हैं। बस चालक समेत सभी लापता हैं। मौके पर पहुंची राहत टीमों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बसों में चालकों सहित कुल 63 लोग सवार थे। हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। हम घटनास्थल पर हैं और तलाशी अभियान चल रहा है। लगातार बारिश के कारण लापता बसों की तलाश में हमें दिक्कत आ रही है।
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प दहल ओली ने सभी अधिकारियों को आदेश दिये है कि वह मौके पर जाकर बचाव और राहत शुरू कराए। उन्होंने इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा है।
