प्रदेश के इन चार विद्यार्थियों ने किया नाम रोशन, इस प्रतियोगिता में बनाया स्थान
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip
उत्तराखंड के चार विद्यार्थियों ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। नई दिल्ली में 17 से 19 सितंबर तक प्रगति मैदान में हुई 11 वीं राष्ट्रीय इंस्पायर अवॉर्ड प्रतियोगिता में देशभर से चयनित 31 विद्यार्थियों में प्रदेश के चार विद्यार्थियों ने भी अपना स्थान बनाया है। राज्य से 11 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था।
इंस्पायार अवॉर्ड प्रतियोगिता में देशभर के विद्यार्थी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना नामांकन करवाते हैं। वर्ष 2022-23 में पूरे देश से लगभग आठ लाख विद्यार्थियों ने नामांकन करवाया था। जिनमे से जनपद और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के बाद मात्र 345 विद्यार्थी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए थे। इसमें से राष्ट्रीय स्तर पर मात्र 31 विद्यार्थियों का चयन हुआ, जिसमें चार उत्तराखंड के हैं।
इनका हुआ चयन
स्वीटी, रेडियंट पब्लिक स्कूल उधम सिंह नगर
कौस्तुभ श्रीयम दुबे, आर्मी पब्लिक स्कूल, देहरादून
मयंक राणा, पीएमश्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज पोंठी, रुद्रप्रयाग
आयुष, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नैटवाड़, उत्तरकाशी

