Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • दुर्घटना का शिकार होने से बचे खानपुर विधायक उमेश

दुर्घटना का शिकार होने से बचे खानपुर विधायक उमेश

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे खानपुर विधायक दुर्घटना का शिकार हो गए। गनीमत रही कि वह बड़ी अनहोनी से बच गए। खानपुर विधानसभा क्षेत्र में इस समय गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण कई गांव बाढ़ ग्रस्त हो गए हैं, जिसके कारण क्षेत्र की जनता का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बताया गया है कि विधायक उमेश कुमार ट्रैक्टर चलाते हुए चंदपुरी खुर्द के रास्ते से तटबंद का निरीक्षण करने जा रह थे। इस दौरान उनके साथ कुछ ट्रैक्टर और थे जिन पर कुछ ग्रामीण भी सवार थे।

गंगा तट की ओर जाते समय अचानक से उसे ट्रैक्टर का पहिया सड़क से नीचे उतर कर खाई में चला गया, जिसे खानपुर विधायक उमेश कुमार चला रहे थे। ट्रैक्टर खाई की ओर जाने के कारण पलटने से बाल बाल बचा। इस हादसे में विधायक के अलावा अन्य लोग भी किसी अनहोनी का शिकार हो सकते थे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required