केदारनाथ मंदिर के अब होंगे लाइव दर्शन, आस्था पथ पर लगाए गए एलसीडी टीवी
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip
देश के 11 वें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ में दर्शन को देश- दुनियां से पहुँच रहे श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा का वर्णन अब आस्था पथ से भी दिखेगा। जिला प्रशासन की पहल पर जिला पर्यटन विभाग के माध्यम से केदारपुरी में एलसीडी टीवी लगवाए गए हैं।
50 इंच के 10 टीवी आस्था पथ पर लगाए गए हैं। आस्था पथ पर बाबा केदारनाथ के दर्शनों का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को इन टीवी स्क्रीन पर बाबा केदारनाथ जी के मंदिर के लाइव दर्शन होंगे इसके साथ ही भगवान शिव की कथाएं एवं महिमाओं का दर्शन भी इस पर होगा। इसके अलावा टीवी पर स्वास्थ्य एवं यात्रा से जुड़ी गाइडलाइंस भी प्रसारित की जाएंगी।
