प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक रैली,भाजपा किसान मोर्चा की ओर से किसान चौपाल का आयोजन
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip
किशनपुर जमालपुर गांव में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश में होने जा रही 11 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए भी जनसंपर्क अभियान चलाया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतेंद्र प्रधान ने कहा कि भाजपा हर वर्ग का विकास कर रही है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक रैली होगी। क्षेत्र से कार्यकर्ता ऋषिकेश पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को लगातार समर्थन मिल रहा है। हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत होगी। भाजपा नेता रचित अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में देश का तेजी के साथ विकास किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसी शख्सियत हैं, जिनके कुशल नेतृत्व में भारत की प्रतिष्ठा पूरे विश्व में बढ़ी है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सैनी, सूरज मिश्रा, मोहित यादव, सतीश सैनी, दीपक सैनी आदि मौजूद रहे ।
