Search for:
  • Home/
  • Accident/
  • उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत

Listen to this article

गंगोत्री धाम जा रहे थे यात्रीउत्तराखंड के उत्तरकाशी से एक दिल को दहला देने वाली ख़बर आई है। यहां आज गुरुवार को गंगोत्री धाम जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो जाने से 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 01 गंभीर रूप से घायल है। हेलिकॉप्टर में 7 लोग सवार थे। यह हादसा उत्तरकाशी के गंगनानी में भागीरथी नदी के पास हुआ।प्रशासन के अनुसार 4 पुरुष और 2 महिलाएं हेलिकॉप्टर में सवार थे। पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह इसे खरसाली ले जा रहे थे। इस हेलिकॉप्टर ने पर्यटकों को लेकर देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से उड़ान भरी थी। इन्हें खरसाली पर लैंड करना था। खरसाली से यात्रियों को गंगोत्री धाम जाना था। हेलिकॉप्टर में सवार यात्री मुंबई और आंध्र प्रदेश के बताए जा रहे हैं। इसमें चार मुंबई और दो आंध्र प्रदेश के थे। हेलिकॉप्‍टर प्राइवेट कंपनी एयरोट्रांस सर्विस का था।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required