Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • बेटी का यौन शोषण कराने के आरोप में भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

बेटी का यौन शोषण कराने के आरोप में भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

बेटी ने ही खोली मां की हैरान कर देने वाली असलियत
नाबालिक का शोषण करने वाले आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने भाजपा की एक पूर्व जिलाध्यक्ष को अपनी ही बेटी का यौन शोषण कराए जाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला नेत्री को रानीपुर पुलिस ने शिवमूर्ति के पास से योग होटल से गिरफ्तार किया है।

महिला नेत्री पर उसकी ही 13 साल की नाबालिक बेटी ने अपने बॉय फ्रेंड के दोस्त से यौन शोषण कराने का आरोप लगाया। महिला अपने पति से अलग रह रही थी। जबकि उसकी बेटी अपने पिता के साथ रहती है। कुछ दिनों से उनकी बेटी गुमशुम रह रही थी। पिता द्वारा पूछे जाने पर बेटी ने बताया कि उसकी मां ने अपने ब्यॉय फ्रेंड सुमित पटवाल समेत कई से उसका यौन शोषण कराया है। जिसके बाद पीडि़त नाबालिक के पिता ने मामले से पुलिस को अवगत कराया।

शुरूआती जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब सुमित पटवाल समेत भाजपा नेत्री के अन्य मित्र आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required