पहला राउंड: महेश को 2772 और राजीव को मिले 1887 वोट
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi / Deshraj Sharma
शिवालिक नगर पालिका में पहले राउंड की गिनती में कांग्रेस के महेश प्रताप राणा को 2772 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के राजीव शर्मा को 1887 वोट मिले। यूकेडी के जसवंत सिंह बिष्ट को 64 और निर्दलीय सुरेश चंद्र आर्य को 34 वोट मिले। दूसरे निर्दलीय सोनी राय को 78 वोट मिले। पहले राउंड में नोटा को 54 वोट गए जबकि 133 मत पत्र रद्द किये गए।
शिवालिकनगर पालिका के नतीजे:—
वार्ड 1 से भाजपा के वीरेंद्र ने जीत दर्ज की।
वार्ड 2 से भाजपा के पंकज ने जीत हासिल की।
वार्ड 3 से निर्दलीय नूतन वर्मा् ने जीत हासिल की।