नए प्रेमी के साथ मिलकर एक्स गर्लफ्रेंड ने पुराने प्रेमी की कर दी हत्या
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip
दस साल जिसके साथ लिवइन में रही उसी ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर पुराने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने ब्रजवीर हत्या कांड का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला यूपी के आगरा का था। यहां आगरा के मलपुरा में ग़ाज़ियाबाद के ब्रजवीर की हत्या हुई थी। जांच में पता चला कि हत्या ब्रजीवर की एक्स गर्लफ्रेंड कविता ने अपने नए प्रेमी और दोस्तों संग मिलकर की थी। अब सब पकडे गए। जानकारी के मुताबिक कविता और ब्रजवीर 10 साल तक लिव इन रिलेशन में रहे। कविता ने नया प्रेमी खोज लिया। ब्रजवीर को यह बात नागवार गुजरी।
ब्रजवीर ने 2019 में सुरेन्द्र के कपडे के शोरूम में आग लगा दी थी। कविता की गवाही पर उसे तब सजा भी हुई थी। अब कविता उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी। कविता ने ब्रजवीर को ग़ाज़ियाबाद से मधुर मुलाक़ात के नाम पर बुलाया। शराब पिलाकर हत्या कर दी। अब कविता, सुरेन्द्र, अतुल, रोहित और राजा पकडे गए। पुलिस ने ब्रजवीर का शव भी नहर से बरामद कर लिया है।
