Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • रूडकी में तड़के बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड, एक घायल, दूसरा फरार

रूडकी में तड़के बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड, एक घायल, दूसरा फरार

Listen to this article


Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi / Deshraj Sharma

घायल बदमाश को रूड़की के सरकारी अस्पताल में कराया भर्ती
पुलिस टीम का फरार बदमाश की तलाश में काम्बिग अभियान जारी

कोतवाली रूड़की क्षेत्र में नहर पटरी पर तड़के चैकिग के दौरान पुलिस और स्कूटी सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड हो गयी। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद उसको गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा। घायल बदमाश को रूडकी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करयाा गया है। मुठभेड की सूचना पर एसपी देहात समेत पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक घायल बदमाश के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बताया जा रहा हैं कि बदमाश लूट की वारदात में शामिल थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली रूड़की पुलिस लूट के मामले में मिले इनपुट के आधार तड़के नहर पटरी पर चैकिंग अभियान पर थी। इसी दौरान स्कूटी सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास कियां। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फॉयर का सोनाली पुल की ओर भाग खड़े हुए। पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा कर उनको घेर लिया।

बदमाश स्कूटी को छोड कर पुलिस टीम पर फॉयर करते हुए जंगल की ओर भागने के दौरान जबाबी कार्यवाही में एक बदमाश को पैर में गोली लगने के बाद दबोच लिया। जबकि उसका साथी फरार होने मे ंकामयाब रहा। घायल बदमाश को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बदमाश की पहचान अगम रावल पुत्र वीरमपाल निवासी ग्राम कोंडा, हरियाणा के रूप में हुई है। जबकि पुलिस टीम फरार बदमाश की तलाश में काम्बिग अभियान चलाये हुए है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required