Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • डा.बृज प्रकाश गुप्ता अध्यक्ष एवं ललिता सिंह रावत चुने गए वरिष्ठ नागरिक कल्याण एवं सेवा समिति के सचिव

डा.बृज प्रकाश गुप्ता अध्यक्ष एवं ललिता सिंह रावत चुने गए वरिष्ठ नागरिक कल्याण एवं सेवा समिति के सचिव

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

डा.बृज प्रकाश गुप्ता वरिष्ठ नागरिक कल्याण एवं सेवा समिति शिवालिक नगर के अध्यक्ष तथा ललिता सिंह रावत सचिव चुने गये हैं। शिवालिक नगर स्थित सामुदायिक केंद्र फेस-1 में सर्वसम्मति से संपन्न हुए समिति के द्विवार्षिक चुनाव के पश्चात समिति के अध्यक्ष एवं सचिव को कार्यकारिणी गठन के लिए अधिकृत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा.बृजप्रकाश गुप्ता एवं सचिव ललिता सिंह रावत ने सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि जल्दी ही अनुभवी एवं योग्य सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया जाएगा।

इस अवसर पर वीरेन्द्र कुमार, रामकुमार गुप्ता, हरकेश सिंह, सुरेश सिंह चौहान, एसआर कपिल, एचसी जोशी, उपेन्द्र कुमार शर्मा, टीके वर्मा एवं हरपाल शर्मा उपस्थित रहे। अध्यक्ष डा.बृज प्रकाश गुप्ता ने निर्विरोध चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required