Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • डोईवाला उपखंड शिक्षा अधिकारी एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

डोईवाला उपखंड शिक्षा अधिकारी एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

ऋषिकेश : उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) देहरादून की टीम ने डोईवाला के उपखंड शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामले में महिला सहयोगी को भी पकड़ा है। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को हरिद्वार-देहरादून रोड स्थित नेपाली फार्म तिराहे पर विजिलेंस टीम ने सुनियोजित तरीके से छापा मारकर आरोपी अधिकारी को दबोचा। आरोपी की पहचान धनवीर सिंह बिष्ट के रूप में हुई है, जो वर्तमान में उप शिक्षा अधिकारी एवं प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी, डोईवाला के पद पर तैनात थे।

इस मामले में थाना सतर्कता सेक्टर देहरादून में मुकदमा संख्या 7/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

1लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा

सूत्रों के अनुसार, आरोपी अधिकारी शिकायतकर्ता से 1 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। यह रकम गंगा वैली जूनियर हाईस्कूल, ऋषिकेश में शिक्षा का अधिकार के तहत पढ़ रहे छात्रों की प्रतिपूर्ति (रिइम्बर्समेंट) के बिल पास कराने के एवज में मांगी गई थी। विजिलेंस की ट्रैप टीम ने मौके पर ही आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में एक अन्य आरोपी पुष्पांजलि, पत्नी पंकज शर्मा, निवासी डालनवाला, देहरादून को भी गिरफ्तार किया गया है। वह वर्तमान में स्वामी उत्तरांचल मॉडर्न स्कूल, गुमानीवाला, ऋषिकेश से जुड़ी हुई बताई जा रही हैं। विजिलेंस विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहन जांच जारी है और आने वाले दिनों में इससे जुड़े अन्य खुलासे भी हो सकते हैं। विजिलेंस की इस सख्त कार्रवाई से सरकारी विभागों में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required