Search for:
  • Home/
  • Haridwar/
  • जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की

जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की

Listen to this article

जिला योजना राज्य सेक्टर के अंतर्गत जो भी निर्माण कार्य हैं पूर्ण करते हुए निर्गत धनराशि तत्परता से खर्च करना सुनिश्चित करें

जिन कार्यालय में वाहन निष्प्रोज्य हो गए हैं उन वाहनों को 31 दिसंबर तक नीलामी करना सुनिश्चित करें

शीत लहर की दृष्टिगत संबंधित अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें

सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने कार्यालय एवं आसपास क्षेत्र की साफ सफाई व्यवस्था बेहतर ढंग से करें

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके अधीन जो भी कार्य किये जा रहे हैं जिसमें जिला योजना एवं राज्य सेक्टर केंद्र पोषित जो भी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं उन कार्यों को गुणवत्ता के साथ तत्परता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा कार्यों के लिए निर्गत की गई धनराशि का व्यय करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए।

जनपद में शीतलहर के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के अंतर्गत गरीब एवं असहाय लोगों के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था के साथ-साथ रैन बसेरों में सभी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यालयों में स्वच्छता बनाएं रखने के लिए कार्यालय एवं आसपास क्षेत्रों की साफ सफाई व्यवस्था ठीक ढंग से कराई जाए इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। जनपद हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सभी लोग अपना पूर्ण सहयोग दें।

जिलाधिकारी ने परिवहन, पुलिस एवं उपजिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वर्तमान में गन्ने की ट्रोलियाँ ओवरलोडिंग हो रहे हैं इस पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए कि कहीं कोई दुर्घटना घटित न होने पाए।

उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन कार्यालय में वाहन निष्प्रोज्य हो गए है उन वाहनों को 31 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से नीलामी करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त दीपेंद्र सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई ओम जी गुप्ता, लोनिवि दीपक कुमार, अपर परियोजना निदेशक नलिनी घिल्डियाल, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी नलिनी ध्यानी आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required