Search for:
  • Home/
  • Blog/
  • धामी सरकार नए साल पर इन कर्मियों को दे सकती है बड़ा तोहफा, बढ़ सकती है इतनी सैलरी

धामी सरकार नए साल पर इन कर्मियों को दे सकती है बड़ा तोहफा, बढ़ सकती है इतनी सैलरी

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman

धामी सरकार लगातार बड़े फैसले ले रही है। इसी कड़ी में माना जा रहा है कि सरकार नए साल पर कर्मियों को बड़ी सौगात दे सकती है। नए साल 2024 में उपनल कर्मचारियों के मानदेय में भी बढ़ोतरी हो सकती है। बताया जा रहा है कि वित्त विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है।

मिली जानकारी के अनुसार उपनल कर्मचारियों के मानदेय में नए साल 2024 में बढ़ोतरी हो सकती है।उपनल प्रबंधन ने कुछ समय पहले कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने की सिफारिश करते हुए शासन को विस्तृत प्रस्ताव भेजा था। बताया जा रहा है कि इस प्रस्ताव में उपनल कर्मियों की अकुशल से अधिकारी स्तर की पांचों श्रेणियों में 10 प्रतिशत वृद्धि से होने वाले बदलाव का ब्योरा भी दिया गया था। जिसपर कवायद तेज हो गई है।

वित्त विभाग ने उपनल प्रबंधन के कर्मचारियों के मानदेय में दस फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है। बताया जा रहा है कि सैनिक कल्याण विभाग से 10 प्रतिशत बढ़ोतरी होने पर स्थायी और आउटसोर्स कर्मियों के वेतन पर पड़ने वाले असर की रिपोर्ट मांगी है। इससे माना जा रहा है कि नए साल पर इन कर्मियों का मानदेय बढ़ सकता है। गौरतलब है कि पिछली बार उपनल कर्मियों का मानदेय में 21 अक्टूबर 2021 में बदलाव किया गया था।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required