Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • महाशिवरात्रि पर्व पर विभिन्न शिवालयों पर लगा श्रद्धालुओं का ताता

महाशिवरात्रि पर्व पर विभिन्न शिवालयों पर लगा श्रद्धालुओं का ताता

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

*शिवालयों के बाहर शिवभक्तों की लगी लम्बी-लम्बी कतारे

*गंगा जल से जलाभिषेक करते हुए विभिन्न सामग्री से की पूजा

श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर्व पर हरिद्वार तीर्थनगरी के विभिन्न शिवालयों पर श्रद्धालुओं का तड़के से जलाभिषेक के लिए ताता लगा रहा है। शिवालयों के बाहर जलाभिषेक व पूजा अर्चना करने के लिए लम्बी-लम्बी कतारे लगी रही। शिवभक्तों ने गंगा जल से जलाभिषेक करते हुए बेल पत्री, पुष्प, फल, मिठान, दूध, शंकर, धतुरा आदि सामग्री से पूजा अर्चना करते हुए अपने परिजनों की कुशलता की कामना की।

कनखल के दक्षेश्वर महादेव मन्दिर में भी तड़के से ही जलाभिषेक और पूजा अर्चना करने वाले शिवभक्तों की भारी भीड लगी रही। श्रद्धालु लम्बी-लम्बी कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आये। बता दें कि उपनगरी कनखल को भगवान शिव की ससुराल माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, राजा दक्ष ने कनखल को अपनी राजधानी बनाया था और यहीं पर देवी सती का जन्म हुआ था, जो बाद में भगवान शिव की पत्नी बनीं।

कनखल में स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर, भगवान शिव और देवी सती के विवाह स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। मंदिर परिसर में एक कुंड है, जिसे सती कुंड कहा जाता है। मान्यता है कि देवी सती ने इसी कुंड में यज्ञ की अग्नि में कूदकर अपने प्राण त्यागे थे। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव सावन के महीने में अपने ससुराल कनखल में निवास करते हैं। शिवभक्तों की सुरक्षा और उनको व्यवस्थित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required