Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • प्रदेश में प्रधानाचार्य के 692 पदों पर होगी विभागीय भर्ती

प्रदेश में प्रधानाचार्य के 692 पदों पर होगी विभागीय भर्ती

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman

देहरादून : प्रदेश के सरकारी इंटरमीडिएट विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 692 पदों के लिए विभागीय भर्ती। राज्य लोक सेवा आयोग की  तरफ से इसके लिए पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। आयोग ने बताया है कि पाठ्यक्रम को मंजूरी के लिए शासन को सौपा गया है, जिसे मंजूरी मिलते ही भर्ती के लिए आवेदन की मांग होगी। प्रदेश के इंटरमीडिएट विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 1,385 पदों में से 1,024 पद पिछले वर्षो से रिक्त हैं। जिससे इन विद्यालयों में व्यवस्था बनाए रखने एवं छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर प्रभाव है। अधिकतर विद्यालयों में वरिष्ठ प्रवक्ता को प्रभारी प्रधानाचार्य बनाया गया है, लेकिन विभाग के काफी प्रयास के बाद भी प्रधानाचार्य के खाली पद भरे नहीं हैं। इन विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 50 प्रतिशत पदों को पदोन्नति से एवं शेष पदों को विभागीय भर्ती से भरा जाएगा। अब पदोन्नति के साथ ही विभागीय परीक्षा से इन पदों को भरा जाएगा।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required