राजधानी दिल्ली में छाया घना कोहरा, यातायात प्रभावित
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
कड़ाके के सर्दी के बीच राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह कई स्थानों पर घने कोहरे ने दस्तक दी। कोहरे के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली में घने कोहरे के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि जनवरी माह में इस बार अब तक का यह सबसे अधिक घना कोहरा है। कोहरे के कारण हवाई अड्डा, राजमार्ग एवं रेलवे मार्ग भी प्रभावित हो रहे हैं। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वह वाहन चलाते समय फॉग लाइट्स का उपयोग करें।
